{"_id":"30-41066","slug":"Rajouri-41066-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर टनलबनाने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर टनलबनाने को मंजूरी
Rajouri
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। मुगल रोड को पूरे साल कश्मीर घाटी से जोड़ने के उद्देश्य से पीर की गली के पास बनाए जाने वाले टनल को मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। यहीं नहीं, मुगल रोड की खस्ताहाल सड़क को पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री ने 87 करोड़ रुपए भी देने की मंजूरी दी है। इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री अब्दुल मजीद वानी ने अमर उजाला के साथ बातचीत में दी है।
वानी ने बताया कि इसी वर्ष मुगल रोड को आधिकारिक रूप से खोला जाना था, लेकिन इसकी सड़क इस लायक नहीं थी कि इस पर यातायात सुचारु हो सके। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस रोड का उद्घाटन भी करने वाले थे, लेकिन एन वक्त पर उन्होंने इसका उद्घाटन कैंसिल कर दिया। इसके लिए बाकायदा नेम प्लेट तक तैयार की गई थी। तब मनमोहन सिंह इस रोड की जानकारी ली तो पता चला कि रोड की सड़क काफी खराब है। अब उन्होंने इसके लिए केन्द्र से 87 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की बात कही है। इससे सड़क की हालत सुधारी जाएगी। सड़क के किनारे गिरने वाली पस्सियों से निपटने का भी व्यापक बंदोबस्त किया जाएगा। ताकि पस्सियां गिरने और बर्फबारी होने पर इसको क्षति न पहुंचे। वानी ने यह भी बताया कि कश्मीर घाटी को 12 महीने देश से जोड़ने के लिए मुगल रोड बनाया गया है। लेकिन बर्फबारी होनेे के कारण छह महीने यह रोड बंद रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में मुगल रोड जम्मू कश्मीर में कश्मीर को देश से 12 महीने जोड़ने के लिए सबसे अहम रूट बनेगा। जो पर्यटन के लिहाज से भी कारगार साबित होगा।