फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   दूसरे दिन भी चला नपा का पीला पंजा

दूसरे दिन भी चला नपा का पीला पंजा

Sun, 01 Dec 2013 05:44 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sun, 01 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। शुक्रवार की रात से शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का काम शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस कर्मियों के साथ गुजर मंडी क्षेत्र में जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कई होटलों व दुकानों के आगे नगरपालिका का पीला पंजा चला। ईओ परवेज अहमद ने बताया कि रात को इस क्षेत्र की कई दुकानें रह गई थी। इसलिए दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहर के गुजर मंडी क्षेत्र में सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। उधर नपा की कार्रवाई पर गुप्ता डेली नीडस कार्नर के मालिक रोहित गुप्ता ने पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटों में क्षेत्र की सभी दुकानों के आगे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो रविवार को लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सलीम मलिक ने नपा अधिकारी के साथ धक्का मुक्की पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को नगरपालिका की कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए। सरकारी अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने वाले कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed