फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   रात में चला नगरपालिका का बुलडोजर, लोगों में रोष

रात में चला नगरपालिका का बुलडोजर, लोगों में रोष

Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sat, 30 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। शहर में शुक्रवार को रात के समय नगरपालिका प्रशासन ने डीसी कार्यालय से लेकर अब्दुल्ल पुल तक करीब सौ दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। देर शाम करीब सात बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुजर मंडी क्षेत्र से बुलडोजर चलाना शुरू किया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नगरपालिका के इस अभियान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नपा के कार्यकारी अधिकारी परवेज अहमद के साथ कुछ दुकानदारों ने धक्का-मुक्की भी शुरू कर दी। दुकानदारों का आरोप था कि नपा ने उन्हें पहले नोटिस जारी नहीं किया था। बिना नोटिस जारी किए इस तरह की कार्रवाई करने से काफी नुकसान हो रहा है। हालात को काबू से बाहर होते देख एसएचओ वीरेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों के साथ बातचीत की। एसएचओ के समझाने के बाद दुकानदारों ने कार्रवाई को चालू रखने दिया। वहीं आरुषि जनरल स्टोर के मालिक अशू शर्मा ने बताया कि नपा ने कार्रवाई से पहले नोटिस भी नहीं दिया। उसने आरोप लगाया कि कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है। कुछ दुकानों के आगे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। नपा के ईओ ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि करीब दो महीने पहले गुजर मंडी क्षेत्र के सभी दुकानदारों को यह नोटिस भेजा गया था। नोटिस में दो माह का समय दिया गया था। दुकानदारों द्वारा नपा के नोटिस पर खुद कोई कार्रवाई नहीं करने से नपा ने खुद ही यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed