{"_id":"30-34079","slug":"Rajouri-34079-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी और फड़ी वालों पर शिकंजा कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी और फड़ी वालों पर शिकंजा कसा
Rajouri
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के मकसद से जिला प्रशासन के निर्देशों पर अमल करते हुए सोमवार को नगरपालिका ने शहर में रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा। नगरपालिका के ईओ की अगुवाई में शहर के मंडी चौक में रेहड़ियों को हटाने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों ने पहले रेहड़ी पर से सामान नाले में फेंका और फिर रेहड़ियों को तोड़ दिया। नगरपालिका के ईओ परवेज मिर्जा ने बताया कि जिला विकास आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किये हैं कि शहर को जल्द अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ रेहड़ी वालों को बार-बार सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी न लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन वे ऐसा करने से बाज नहीं आए। ऐसे ही कुछ रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन