{"_id":"30-34077","slug":"Rajouri-34077-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंजाकोट में सीधा आएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंजाकोट में सीधा आएगा राशन
Rajouri
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी (ब्य्ूरो)। अब मंजाकोट के लोगों को राशन के लिए राजोरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ब्लाक में मिलने वाला सरकारी राशन अब सीधा मंजाकोट आएगा। यहां तहसील सप्लाई अधिकारी की देखरेख में लोगों को राशन दिया जाएगा। इसके लिए मंजाकोट में तहसील सप्लाई अधिकारी कार्यालय भी खोल दिया गया है। यहां टीएसओ हर रोज बैठेंगे। सोमवार को जिला विकास आयुक्त फकीर चंद भगत ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मंजाकोट से काफी शिकायतें आती थी कि उन्हें वक्त पर राशन नहीं मिलता। इसे देखते हुए यहां टीएसओ को तैनात किया गया। भारतीय खाद्य निगम से आने वाला राशन सीधा मंजाकोट पहुंचेगा। लोग राशन संबंधी कोई भी शिकायत टीएसओ से कर सकते हैं। वैसे भी राजोरी और मंजाकोट दोनों बड़े ब्लाक हैं।
विज्ञापन