फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   नौकरी से निकाले जाने का विरोध

नौकरी से निकाले जाने का विरोध

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। मंगलवार को पर्यटन विभाग के सैकड़ों कैजुअल वर्करों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजोरी-पुंछ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के ठंडी कस्सी क्षेत्र में घंटों सड़क जाम कर पर्यटन विभाग के कैजुअल वर्करों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि सरकार ने आदेश जारी किया है कि कैजुअल वर्करों को नौकरी से हटाया जाए। इन लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि पहले तो सरकार हम से काम करवाती है और जब हमें पक्का करने का समय आया तो नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिया। प्रदर्शन और सड़क जाम की जानकारी के मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद वहां एसीआर सचिन देव सिंह पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी एक विशेष बैठक डीसी से कराएंगे। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed