फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   पीओके में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर

पीओके में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। 20 से 30 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे हैं और 200 से 300 आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इसकी जानकारी सेना की 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा ने दी। मंगलवार को कालाकोट में सैनिक रेली के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने कहा कि भारतीय सीमा के बिलकुल निकट में पाक अधिकृत कश्मीर में 20 से 30 आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं लगभग 200 प्रशिक्षित घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए सीमा पार निगाहें गड़ाए हैं हुडा ने कहा कि भारतीय सेना ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी कड़ी नजर रखी हुई है।
विज्ञापन

किसी भी नापाक इरादे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सेना सजग है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि पुंछ क्षेत्र में एलओसी पर लगी फेंसिग क्षतिग्रस्त हैं और मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुंछ और राजोरी दोनों ही सीमावर्ती जिले हैं और यहां 1990 के बाद से हालात काफी बेहतर हैं। फिर भी इन दोनों सीमावर्ती जिलों को आतंकवाद मुक्त क्षेत्र कहना अभी सही नहीं होगा। चीनी घुसपैठ पर उन्होंने कहा कि चीन द्वारा पीओके में कुछ निर्माण कार्यों की खबरें तो हैं लेकिन इस बारे सटीक विवरण पता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed