{"_id":"30-31426","slug":"Rajouri-31426-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार
Rajouri
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, घटना 30 मार्च की है। जब महिला अपने घर से दूर पानी लेने बाहर गई तो उसे अकेला देख आरोपी अब्दुल हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी कुरहद ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद से महिला सहमी-सहमी रहने लगी। महिला ने शनिवार को अपने पति से बलात्कार की बात बतलाई। उसके बाद पति उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया। दरहाल थाने के कार्यकारी प्रभारी फारूक ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।