फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   बच्चे की मौत प्रकरण में लोगों के बयान दर्ज

बच्चे की मौत प्रकरण में लोगों के बयान दर्ज

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। जिला अस्पताल में एक बच्चे की मौत के बाद बनाई गई जांच कमेटी ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। वीरवार को कमेटी के चेयरमैन और स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इसकी जांच की और कई लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने विभाग से शिकायत की थी कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मौत हुई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। स्वास्थ्य निदेशक ने इसके बाद एक जांच कमेटी भी गठित की। इसमें डिप्टी डायरेक्टर को चेयरमैन, सीएमओ राजोरी, बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को शामिल किया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे के अभिभावकों समेत अन्य लोगों से भी बात की। डिप्टी डायरेक्टर बलदेव राज शर्मा ने बताया कि कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हम अपनी रिपोर्ट बनाकर सौंप देंगे। लोगों से की गई बातचीत में कई अन्य बातें भी सामने आई। लोगों ने शर्मा से कहा कि अस्पताल में रात के समय तैनात स्टाफ का व्यवहार बहुत ही गंदा होता है। स्टाफ और डॉक्टर बदतमीजी से पेश आते हैं। अस्पताल में महिलाओं के प्रसव के लिए बाहर से दवाईयां लाने, मरीजों को अन्य दवाईयां लाने और मरीजों के साथ लापरवाही से पेश आने का मामला भी उठाया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि जांच में इन सब बातों को भी शामिल कर लिया गया है। रिपोर्ट में हर एक पहलु पर गंभीर रूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed