फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   केंद्रीय गृह मंत्री को करें बर्खास्त

केंद्रीय गृह मंत्री को करें बर्खास्त

Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा और संघ पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप का हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। लोगों ने केंद्र सरकार से शिंदे को बर्खास्त करने की मांग की। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता कर शिंदे पर कार्रवाई करने की मांग की। संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर भाजपा और संघ की छवि खराब करने हेतु शिंदे ने ऐसा बयान दिया है, जो राष्ट्र विरोधी है। इसलिए उनको इस बात की सबसे माफी मांगनी चाहिए। बजरंग दल के राजोरी पुंछ के संयोजक करण ठाकुर ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे को यह बयान नहीं देना चाहिए था। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस की वजह से ही देश में आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। जो आतंकियों के सरगना और उनके आकाओं को जी और साहब जैसे शब्द कहकर बुलाते हैं। इससे तो यहीं प्रतीत होता है कि कांग्रेस आतंकियों का साथ देती है। वह लोग अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा करती है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सतपाल शर्मा ने कहा कि शिंदे का यह बयान माफी लायक नहीं है। इसलिए उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संघ और भाजपा पर श्ंिादे का आरोप लोकतंत्र का अपमान है। इसलिए शिंदे को इसके लिए माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पहले भी भगवा रंग और हिंदू को आतंकवाद से जुड़ने की बात कही है, जो माफी लायक नहीं। इससे देश की सभ्यता और संस्कृति का अपमान हुआ है। उधर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बिवोध गुप्ता, योगेश शर्मा, जिला प्रधान भारत भूषण वैद्य और कुलदीप राज गुप्ता ने भी शिंदे के बयान की कड़ी अलोचना की।
विज्ञापन

करते हुए उन्हें सरकार से निलंबित करने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि देश के इतने बड़े पद पर तैनात होने वाले मंत्री इतनी गिरी हुई बात कर सकते हैं तो देश से उनको कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed