फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   आधी रात पुलिस ने दफनाया शव

आधी रात पुलिस ने दफनाया शव

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी। गांव बकोरी में दस दिन पहले आग से जली महिला की मौत पर उसके परिवार के लोगों ने शनिवार को रोष प्रकट किया। वहीं हिंदु संगठनों ने भी कड़ा रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है, जिसमें मृतका के पति और पुलिस की मिलीभगत है। परिवार के लोगों और हिंदु संगठनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी से सटे गांव खोयास में रहने वाली शंकुतला देवी पत्नी दलीप सिंह ने कुछ वर्ष पहले गांव के ही पुलिस में तैनात मो. शब्बीर से धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया था। दस दिन पहले स्टोव फटने से शकुंतला बुरी तरह झुलस गई थी, जबकि शब्बीर भी जख्मी हुआ था। उसके बाद शकुंतला देवी को जीएमसी में भर्ती करवाया, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद शंकुंतला देवी के पहले पति दलीप सिंह और शकुंतला के परिजनों ने कहा कि शकुंतला का अभी दिलीप से तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वो उसका शव चाहते हैं। उसको दफनाने की जगाए उसका संस्कार करना चाहते हैं। जबकि शकुंतला के मौजूदा पति और ससुराल पक्ष ने कहा कि वो उसे दफनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

मामले को गंभीर देख पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसपी मुब्बसर लतीफी ने कहा कि शनिवार को दोनों पक्षों से बात की निर्णय लिया जाएगा कि शव दफनाया जाएगा या संस्कार किया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पुलिस ने शुक्रवार को ही रात करीब 12 बजे महिला के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के संयोजक करण ठाकुर, विश्व हिंदु परिषद के प्रधान सतपाल शर्मा, समाजसेवी रंजीत तारा ने कहा कि एसपी ने आश्वासन के बावजूद शव को राताेंरात दफनाया दिया गया। इससे पता चलता है कि महिला की हत्या की गई है। शुक्रवार को महिला के पहले पति और परिजनों ने हिंदु संगठनों के साथ मिलकर डीसी से भी बात की थी। करण ठाकुर का कहना है कि महिला के तीन बच्चे भी हैं, लेकिन पुलिस ने दफनाने से पहले बच्चों को उनकी मां के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed