{"_id":"30-25869","slug":"Rajouri-25869-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीपी ने किया थानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीपी ने किया थानों का निरीक्षण
Rajouri
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू के आईजीपी दिलबाग सिंह ने वीरवार को राजोरी जिले के थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिंगस पुलिस स्टेशन और राजोरी की पुलिस लाइन में भी एक इमारत का उन्होंने उद्घाटन भी किया। चिंगस पहले पुलिस चौकी थी। बाद में उन्होंने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की और पुलिस की व्यवस्था में और सुधार पर विचार-विमर्श किया। दिलबाग सिंह ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस को चाहिए कि लोगों के साथ मिल-जुल काम करें और लोगों का विश्वास जीते। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस में तैनात जवानों और उनके परिवार का विभाग पूरा ख्याल रखेगा। इससे पहले उन्होंने नौशहरा के पुलिस थाने का दौरा कर वहां के कामकाज को देखा और थाना प्रभारी से पूरे इलाके का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन