फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   पीजी कालेज में अब होम साइंस और म्यूजिक भी!

पीजी कालेज में अब होम साइंस और म्यूजिक भी!

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rajouri
Rajouri Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी। पीजी कालेज में आगामी सत्र से दो नए कोर्सों की शुरुआत की जा सकती है। अगर उच्च शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी तो राजोरी की युवतियां अपने कालेज में ही होम साइंस और म्यूजिक विषय भी बढ़ सकतीं हैं। कालेज प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बना कर उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। उम्मीद है कि इसे मंजूरी भी मिल जाएगी। कालेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य हकीकत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले कालेज प्रशासन की बैठक हुई थी, जिस दौरान कालेज में नए विषय शुरू किए जाने पर चर्चा हुई। इसके लिए बाकायदा जांच की गई और जिले की युवतियों की राय ली गई। इसमें होम साइंस और म्यूजिक विषय शुरू करने पर जोर डाला गया। छात्राओं का तर्क था कि होम साइंस से छात्राओं को उनके घरेलू जीवन में मदद मिलता है और म्यूजिक में वह आसानी से अपना कैरियर संवार सकती हैं। इसके बाद कालेज प्रशासन ने दोनों विषयों के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया। हकीकत सिंह ने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

वर्ष 1984 में बने इसे पीजी डिग्री कालेज में साइंस, कामर्स और आर्ट्स के करीब 17 विषयों पर मौजूदा समय में पढ़ाई हो रही है। जबकि 2500 से ज्यादा छात्र छात्राएं कालेज में पढ़ई कर रही हैं। राजोरी का यह सबसे पुराना कालेज है। अगर यह दो नए विषय शुरू होते हैं तो कालेज में छात्राओं का और अधिक रुझान बढ़ेगा। हालांकि होम साइंस और म्यूजिक छात्र छात्राओं दोनों के लिए रहेगा। सिंह का कहना है कि पिछले सत्र में काफी स्टूडेंट्स ने इन दोनों विषयों के लिए बात की थी, लेकिन विषय उपलब्ध नहीं होने से उन्हें दूसरे विषयों में दाखिला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed