{"_id":"30-25645","slug":"Rajouri-25645-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात स््कूलों में पुस्तकालय स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात स््कूलों में पुस्तकालय स्थापित
Rajouri
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी। शिक्षा ही एकमात्र ऐसी कुंजी है, जिससे न सिर्फ सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं, बल्कि इससे अपना हक भी हासिल किया जा सकता है। उक्त बातें सेना के एस ऑफ स्पेड डिव के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एस क्यू अहमद ने कही। ब्रिगेडियर अहमद ने शनिवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर दलौगडा गांव में स्थित सरकरी हाई स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सेना की तरफ से सात स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित किए जाने के लिए पुस्तकें तथा फर्नीचर भी भेंट किये।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर कामयाबी शिक्षा से ही संभव है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी मखन लाल शर्मा ने सेना का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर स्थानीय नेता कुलदीप राज गुप्ता तथा पूर्व एमएलसी चौधरी गुलजार अहमद ने समाज में सेना के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान राजोरी-पुंछ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक दानिश राणा और सहायक आयुक्त राजस्व सचिन सिंह भी उपस्थित थे।