{"_id":"30-25622","slug":"Rajouri-25622-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोट में आज लगेगा मुफ्त चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोट में आज लगेगा मुफ्त चिकित्सा शिविर
Rajouri
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। जिले की बुद्दल तहसील में तैनात सेना की 60वीं राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा शनिवार को समोट गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें आस-पास के दर्जनों गांव के लोगों की जांच की जाएगी। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त में दवाइयां भी दी जाएगी। आपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित किए जा रहे इस मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन उक्त बटालियन के कमांडिंग अधिकारी करेंगें। वहीं बुद्दल के नायब सरपंच सतविंद्र वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के आग्रह पर सेना द्वारा शिविर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन