फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   12 जेडईओ को कारण बताअे नोटिस जारी

12 जेडईओ को कारण बताअे नोटिस जारी

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
12 जेडईओ को कारण बताअे नोटिस जारी
राजोरी। सरकारी कर्मचारी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के 12 जोनल एजूकेशन अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में नियुक्त किए गए कर्मचारियों और अपने-अपने जोन के अंतर्गत पड़ने वाले स्कूलों के शिक्षकों की हर रोज की अटेंडेंस उच्च अधिकारियों को न भेजे जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने विभिन्न जोन के जेडईओ को निर्देश दिए थे कि वह हर रोज अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों की अटेंडेंस सीईओ कार्यालय भेजें। बायोमीट्रिक अटेंडेंस शुरू होने के बाद हर रोज सुबह 9.15 बजे तक सभी कर्मचारियों को अटेंडेंस शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए व्हाटसअप ग्रुप में अपलोड करने थे। सीईओ द्वारा बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी 12 जोन के जेडईओ ने निर्देश का पालन नहीं किया व अटेंडेंस सीईओ कार्यालय नहीं भेजी। वहीं सीईओ ने लापरवाह सभी 12 जेडईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सीईओ ने नोटिस में लिखा है कि जेडईओ ने अपने कार्यालयों व स्कूलों की अटेंडेंस नहीं भेजी तो इससे लगता है कि सभी जेडईओ कार्यालय व स्कूल बंद पड़े थे व सभी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी से गैर हाजिर हैं। सीईओ ने नोटिस से सभी को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द संतोषजनक जवाब नहीं दिया और भविष्य में डेली अटेंडेंस अपलोड नहीं की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed