{"_id":"57dc4cc64f1c1b5e48d479b3","slug":"36-hour-ultimatum-to-catch-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों को पकड़ने के लिए 36 घंटे की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों को पकड़ने के लिए 36 घंटे की मोहलत
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
RAjouri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार को हुई हिंसा के बाद दोनों समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली के बीच बैठक आयोजित हुई। कुल दो घंटों की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी बात मंत्री के सामने रखी। बैठक के अंत में मंत्री ने शनिवार से दिन में कर्फ्यू हटाने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय की पहली मांग थी कि हिंसा में हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए। इस पर मंत्री ने कहा कि जांच के लिए गठित टीम जैसे ही रिपोर्ट देगी, एक हफ्ते के भीतर मुआवजे की राशि दे दी जाएगी।
अल्पसंख्यक समुदाय की दूसरी मांग में अति संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने पर जोर दिया और इन इलाकों में फ्लड लाइटें लगाई जाएं ताकि किसी भी प्रकार की घटना पर नजर रखी जा सके। इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री ने बैठक में शामिल डीसी राजोरी को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर सभी जगहों पर सीसीटीवी और फ्लड लाइटें लगाई जाएं।
विज्ञापन
वहीं अल्पसंख्यक समुदाय की तीसरी मांग बुधवार की घटना में शामिल उपद्रवियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इस मांग पर मंत्री ने बैठक में मौजूद डीआईजी जानी विलयम और एसएसपी राजेश्वर सिंह को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 36 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को पकड़ा जाए और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।