{"_id":"5bdf5626bdec22696b2398a6","slug":"191541363238-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश, व औले गिरने से बिजली ढांचे को नुकसान, कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश, व औले गिरने से बिजली ढांचे को नुकसान, कई इलाकों में बिजली गुल
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शुक्रवार और शनिवार को पीर पंजाल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व जिले के मैदानी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हुआ है। बिजली गिरने से बिजली ढांचे को काफी क्षति पहुंची है।
बिजली विभाग के एक्सईएन मुंशी खान के अनुसार मूसलाधार बारिश और ओले गिरने के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने से बिजली के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिले के विभिन्न इलाकों में करीब 56 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इनमें से अधिक ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से जले हैं। छह ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा दी गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर 33 केवी और 11 केवी ट्रांसमिशन लाइन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई, जिससे जिले के कई इलाकों में दिन भर बिजली सप्लाई ठप रही थी। ट्रांसमिशन लाइनों को समय रहते मरम्मत कर दी गई और अधिकांश इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। वहीं बिजली ढांचे को सबसे अधिक नुकसान कोटरंका सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों में हुआ है। कोटरंका के बुद्धल, खवास, त्रियाठ तहसीलों में बिजली गुल रही है व मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।