फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   11 teachers issued notice

11 शिक्षकों को नोटिस

Sun, 07 May 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी Updated Sun, 07 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
11 teachers issued notice
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।

डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने सरकारी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों की हाजिरी की जांच करने के कड़े निर्देश के बाद हरकत में आए एसडीएम ने नियंत्रण रेखा के सरकारी स्कूलों में औचक दौरे किए तो पाया कि कई शिक्षक बिना अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम नौशेरा हरबंस लाल ने नौशेरा सब डिवीजन के नियंत्रण रेखा से सटे भवानी, लंगर, कलसियां, चौकी, चौकी हंडन आदि सरकारी स्कूलों के औचक दौरे किए। इस दौरान एसडीएम ने पाया कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक कैजुअल लीव रख कर ड्यूटी से गायब थे, उनकी लीव उनके अटेंडेंस रजिस्ट्र पर मार्क भी की गई थी।
विज्ञापन


जांच करने पर पाया कि शिक्षकों द्वारा रखी गई लीव किसी भी उच्च अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं की गई थी। इसके अलावा एसडीएम ने पाया कि स्कूलों में लीव रजिस्ट्र को सही ढंग से मेनटेन भी नहीं किया गया था। इस प्रकार से लापरवाही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने सभी ग्यारह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने डिप्टी चीफ एजुकेशन अधिकारी नौशेरा को निर्देश देते हुए कहा कि वह कैजुअल लीव रख ड्यूटी से गायब सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजें व जवाब प्राप्त कर जल्द रिपोर्ट पेश करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed