फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rahul insulted the muslims of country

'राहुल ने किया देश के मुस्लिमों का अपमान'

Sat, 26 Oct 2013 02:19 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 26 Oct 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
rahul insulted the muslims of country

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के मुस्लिमों का अपमान किया है और उन्हें इसका जवाब देना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री या गृहमंत्री नहीं हैं फिर उन्हें आईएसआई से संपर्क की बात कहां से पता चली। सुरक्षा एजेंसियां किस हैसियत से उन्हें जानकारियां दे रही हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट हैं कि मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के संपर्क में आईएसआई है।

श्रीनगर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे जावडे़कर ने कहा कि इस देश का मुस्लिम भारत समर्थक है, वह पाकिस्तान का समर्थन नहीं करता। ऐसे में राहुल गांधी देश के मुस्लिमों का अपमान करने के लिए आजाद नहीं हैं। राहुल को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावडेकर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक गोलाबारी पर भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि बातचीत नहीं, अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। न्यूयार्क में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ के बीच बातचीत से क्या मिला। पाकिस्तान ने घुसपैठ और गोलीबारी शुरू कर दी।

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दौरे का जवाब पाक ने गोला-बारूद से दिया। ऐसे में बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाता।

कोलगेट मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा सीबीआई की पूछताछ का सामना करने के लिए तैयार होने की बात पर जावडे़कर ने कहा कि इस पूछताछ का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि सीबीआई पीएमओ के अधीन ही है।

प्रधानमंत्री का सोचना है कि जिस तरह पवन बंसल, मायावती और मुलायम सिंह को क्लीन चिट मिली है, उसी तरह सीबीआई से उन्हें भी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed