फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   World environment day

उत्तम एनवायरनामैंट मिश्न ने नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार में पोधा रोपण अभियान चलाया

विज्ञापन
World environment day
पुंछ के भारत पाक नियंत्रण रेखा के गांव दिगवार में उत्तम एनवासरनामैंट मिशन पोधा रोपण अभियान - फोटो : POONCH
पुंछ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तम एनवायर्नमेंट मिशन संगठन ने नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार गांव में पौधा रोपण अभियान चलाया। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रमुख अजय उत्तम ने की, जबकि गांव के सरपंच परविंदर सिंह इसके मुख्य अतिथि रहे और अपने हाथों से एक पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

परविंदर सिंह ने कहा कि इस बार का अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस काफी अच्छा है, क्योंकि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम हैं। पाकिस्तानी गोलाबारी बंद है और लोग यहां पौधे लगा रहे हैं। इस क्षेत्र में पेड़ पौधों को सबसे अधिक नुकसान पाकिस्तानी गोलाबारी में ही होता है। इस अवसर पर अजय उत्तम ने ग्रामीणों में दवाइयों के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी लोग गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिनमें घरों में तुलसी, कड़ी पत्ता, पीपल जैसे अधिक आक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे जरूर हों। इससे लोगों को आक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed