{"_id":"61c8ceb59250a050526c437c","slug":"weather-poonch-news-jmu2506347111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों भारी बर्फबारी से देहरागली राजोरी सड़क सहित कई सम्पर्क सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों भारी बर्फबारी से देहरागली राजोरी सड़क सहित कई सम्पर्क सड़कें बंद
विज्ञापन
पुंछ जिले में हो रही बर्फबारी,सडक से फिसल गई गाडी
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। रविवार को दोपहर में जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और पीरपंजाल के पहाड़ों के साथ ही कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। इससे एक तरफ तापमान में भारी गिरावाट आने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं इस बर्फबारी के चलते देर शाम को जिला पुंछ को राजोरी से जोड़ने वाली वाया देहरागली सड़क के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई संपर्क सड़कें भी बंद हो गई है । इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
जिले की सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर स्थित बफलियाज से चंड़ीमाड़ा के बीच ताजा बर्फबारी में कई वाहन फिसल कर सड़कों पर तिरछे हो गए। लोगों ने धक्के लगा कर वाहनों को सीधे करते हुए आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया। ताजा बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों उढ़ीपुरा, डन्ना, लोरन सावजियां, मड़ा कुलाली क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। दोपहर से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते अधिकतर लोग घरों में ही बंद रहे। रविावार को 11 बजे पुंछ नगर सहित जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी। इस बीच जिले के ऊंचाई वाले पीरपांचाल के पहाड़ों के साथ ही कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बींबर गली, देहरागली, सुलतान पत्थरी, सावजियां, लोरन, हिलकाका आदि के साथ ही मुगलरोड पर बफलियाज से पीर की गली तक भारी बर्फबारी हुई।
-----
रात तक होती रही बर्फबारी
दोपहर को शुरू हुई बारिश एंव बर्फबारी देर रात तक जारी रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कल भी जिले में बारिश एंव बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।