फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   weather in punch snow fall

Poonch News: पुंछ के मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी, मुगल रोड पर बर्फ हटाने का कार्य रुका

विज्ञापन
weather in punch snow fall
पुंछ। जिले में बुधवार दोपहर निचले क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड सहित पीर पांचाल के पहाड़ों के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। वहीं, बर्फबारी से मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ है। तेज बर्फबारी के कारण मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम भी गत दिनों के मुकाबले तीन घंटे पहले ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से पुंछ जिले की तरफ से पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ की तरफ से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की देख रेख में मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। बुधवार को भी सुबह दस बजे से मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया था। दोपहर तक काम काफी तेजी से चल रहा था कि डेढ़ बजे अचानक बर्फबारी शुरू हो गई, जो तीन बजे तक तेज हो गई। इससे मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान भी प्रभावित हो कर रह गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि आज की बर्फबारी से बर्फ हटाने का अभियान प्रभावित हुआ है। जिस क्षेत्र में अभियान चल रहा था वह समुद्रतल से दस हजार फुट की ऊंचाई पर है। यहां वैेसे ही तापमान शून्य के करीब रहता है। ऐसे में बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण वहां ज्यादा देर काम कर पाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed