फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Volleyball in Poonch

Poonch News: दरादुलियां बना विजेता, वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में उछाद बी को 3-1 से हराया

विज्ञापन
Volleyball in Poonch
यूथ क्लब सलानी और 39आरआर ने शहीद औरंगजेब की याद में कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मेंढर की मनकोट तहसील के गांव सलानी में शहीद राइफल मैन औरंगजेब की याद में यूथ क्लब सलानी और क्षेत्र में तैनात सेना की 39आरआर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों की अध्यक्षता 39आरआर के कंपनी कमांडर मेजर खुशाल और शहीद औरंगजेब मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष व सरपंच सलानी खालिद चौहान ने की। वॉलीबाल मुकाबलों का फाइनल मैच उछाद बी और दरादुलियां वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया। इसे दरादुलियां ने सीधे सेटों में 3-1 से जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को स्मृति चिह्न के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेजर और सरपंच ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसलिए यह कहा जाता है कि खेल आपके जीवन को संरचना, अनुशासन, ईमानदार, साहसी, आज्ञाकारी, कड़ी मेहनत और टीम भावना के मूल्यवान सबक सिखाते हैं। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, नायब सरपंच हाजी अब्दुल हमीद, अब्दुल कयूम, पूर्व हवलदार मोहम्मद यूसुफ, चौधरी मोहम्मद सगीर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed