{"_id":"6509fe9867aa42ec820e1c67","slug":"volleyball-and-hockey-poonch-news-c-165-1-sjam1004-390-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: वॉलीबाल में रामबन ने सांबा को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: वॉलीबाल में रामबन ने सांबा को 3-1 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ में जम्मू संभाग अंतर जिला वॉलीबाल और हॉकी का प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जम्मू संभाग अंतर जिला लड़कों के अंडर-17 वर्ग में हॉकी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं की शुरूआत हुई।जम्मू संभाग के सभी 10 जिले अंडर-17 वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। वहीं, 4 जिले अंडर-17 हॉकी में भाग ले रहे हैं। वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में रामबन ने जिला सांबा को 3-1 के अंतर से हराया। जबकि, हॉकी में जम्मू ने जिला कठुआ को 5-3 गोल से मात दी।
समारोह की अध्यक्षता खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की, जबकि लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल राविंदर कौर मुख्य अतिथि रहीं। खेल अधिकारी ने बताया कि इस बार पुंछ को जम्मू संभाग के विभिन्न आयु वर्गों में होने वाले खेल मुकाबलों की मेजबानी मिली है। इसमें पहले हमने लड़कों एवं लड़कियों के अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में वॉलीबाल और हॉकी के मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित कराए हैं। अब अंडर-17 वर्ग के वॉलीबाल और हॉकी मुकाबलों का शुभारंभ करवाया है।