फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Villagers brunt of ceasefire violations

सीजफायर उल्लंघन का खामियाजा ग्रामीणों को

Wed, 05 Oct 2016 01:01 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers brunt of ceasefire violations
poonch - फोटो : PTI
पाक सेना की तरफ से साबजियां क्षेत्र में भारी गोलाबारी से गांव गली मैदान में 28 दुकानें पूरी तरह जल कर राख हो गई। वहीं इस गोलाबारी के कारण लगी आग से दुकानों के पास खड़े तीन वाहन जिनमें एक कार और दो मोटर साइकिल भी पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन


इस गोलाबारी के दौरान क्षेत्र में तैनात सेना की 40 राष्ट्रीय राइफल के जवानों की होशियारी एवं सूझबूझ से क्षेत्र के पचासों लोगों की जाने बच गई। पाक सेना की तरफ से की गई गोलाबारी को लेकर दुकानदार वकार यूनिस का कहना है कि सोमवार को अचानक दो बजे पाक सेना ने अपनी कोबरा, जंगलवन और नालावन पोस्ट से इस बाजार को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागने शुरू किए।
विज्ञापन


भारी गोलाबारी से दुकानों को आग लग गई। पाक सेना लगातार क्षेत्र में मोर्टार दाग रही थी। इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को अपने सामानों को बचाने का मौका नहीं मिला। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यहां तैनात सेना के जवानों ने पाक सेना द्वारा क्षेत्र में गोलाबारी किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा था। इसके चलते लोग साढ़े बारह बजे दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। पाक की तरफ से 12.45 बजे गोलाबारी शुरू हो गई  और 2 बजे पूरे बाजार में गोलाबारी से आग लग गई।

गौरतलब है कि गली मैदान क्षेत्र जिले के जाने माने पिकनिक स्थलों में आता है। जहां पर हर दिन कोई न कोई स्कूल अथवा युवाओं का दल यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचता है। इतना ही नहीं साबजियां सेक्टर में यह ऐसा अंतिम स्थान है जहां तक गाड़ियां आती हैं।


इससे आगे एक तरफ  जहां पैदल कश्मीर जाने का रास्ता है। वहीं भारतीय सेना की कई अग्रिम चौकियां हैं, जहां तक पहुंचने के  लिए गली मैदान से जवानों को पैदल अथवा खच्चरों पर दस घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed