{"_id":"ef1997f1af0c98328294b964472ba317","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो जख्मी
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेंढर तहसील में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। एक की हालत को नाजुक देखते हुए उसे दोपहर बाद सड़क मार्ग से जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहम्मद इमरान निवासी मंडी और शब्बीर अहमद निवासी मेंढर शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सबसे पहला हादसा सुबह 11 बजे मेंढर तहसील के उछाद में हुआ। यहां एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। इसमें चालक शब्बीर अहमद घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे मेंढर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दूसरा हादसा मेंढर-मनकोट मार्ग पर हुआ। यहां चलती बस से मोहम्मद इमरान गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस के साथ फरार हो गया। सड़क पर गिरे इमरान को आसपास मौजूद लोगों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।