{"_id":"6412ca4a4a327a4b080bdf94","slug":"two-crpf-jawans-injured-in-accidental-fire-from-their-own-rifles-in-poonch-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: डिग्री कॉलेज के पास दुर्घटनावश चली गोली, दो CRPF के जवान घायल, अस्पताल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: डिग्री कॉलेज के पास दुर्घटनावश चली गोली, दो CRPF के जवान घायल, अस्पताल भर्ती
Thu, 16 Mar 2023 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:22 PM IST
सार
पुंछ शहर में ड्यूटी के दौरान अपनी ही राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल जवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में डिग्री कॉलेज के पास गोली चलने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ के बाहर दुर्घटनावश से अर्धसैनिक बल के एक जवान द्वारा बंदूक से गोली चलने के कारण दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ 200 बटालियन के एक वाहन में सवार एक कांस्टेबल नवजोत राय कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिससे वह खुद और उनके सहयोगी एसआई रजनी कांता को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन