{"_id":"5b4cc3156740cdcf116dab5ed925022d","slug":"tractor-overturned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर सुरक्षित
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिले की सुरनकोट तहसील में पुंछ जम्मू राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर पलटने गया। हादसे में ट्रैक्टर का ड्राइवर बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर पलटने की वजह से राजमार्ग दो घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सुरनकोट कसबे से गांव लसाना की ओर जा रहा था। तभी गांव सनेई के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटा कर मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन