फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   tourism

पर्यटन विभाग और पुंछ विकास प्राधिकर्ण 27 सितम्बर को नंदीछूल के लिए आयोजित करेगा ट्रैकिंग टूआर आयोजित

विज्ञापन
tourism
पुंछ। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं जिले के पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से 27 से 21 सितंबर तक पर्यटन विभाग और पुंछ विकास प्राधिकरण की तरफ से पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित झरने नंदी छूल तक ट्रेकिंग टूर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर से सौ से अधिक ट्रैकर के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

टूर के आयोजन के बारे में पुंछ प्राधिकरण के सीईओ मोहम्मद तनवीर खान ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विभाग, पुंछ प्राधिकरण और जिला प्रशासन वचनबद्ध है। एक तरफ जहां सभी विभागों की तरफ से जिले के कई पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रोजेक्ट बना कर केंद्र एवं उपराज्यपाल प्रशासन को भेजे हैं। वहीं इस बार यह पहला प्रयास किया जा रहा है, जिसमें मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र में पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित झरने नंदी छूल के लिए ट्रैकिंग टूर का आयोजन किया जा रहा है। जो सोमवार को सुबह आठ बजे डाकबंगला टीआरसी से उपायुक्त की तरफ से झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा। उसके बाद सभी ट्रैकर वाहनों से लोरन तक पहुंचेंगे। जहां नाश्ते के बाद ट्रैकिंग करते हुए सभी करीब सात किलोमीटर पैदल नंदीछूल तक पहुंचेंगे। टूर के माध्यम से पुंछ के पर्यटन स्थलों को देश एवं दुनियां के सामने लाने का हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed