फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Three GOCs of the Army visited forward brigades

Poonch News: सेना के तीन जीओसी ने किया अग्रिम ब्रिगेडों का दौरा

Tue, 15 Jul 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Tue, 15 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three GOCs of the Army visited forward brigades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा जीओसी व्हाइटनाइट कोर ने जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीज़न राजोरी कौशिक मुखर्जी और जीओसी क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए अग्रिम ब्रिगेडों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वर्तमान तौर तरीकों और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

यह दौरा सैन्य बल की प्रभावशीलता और खतरे की प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने पर केंद्रित था ताकि परिचालन क्षेत्र पर पूर्ण प्रभुत्व सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरे के दौरान जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सभी रैंकों के साथ बातचीत की और उन्हें उभरती चुनौतियों के अनुरूप उच्च स्तर की परिचालन तत्परता, व्यावसायिकता और मनोबल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। जीओसी ने एलओसी के उस पार से होने वाली गतिविधियों और घुसपैठ को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed