फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   theft

मेंढर गोल्द में चोरों ने एक रात में तीन घरों के ताले तोड़ लाखों रूपय के गैहने और नकदी उढ़ाई

विज्ञापन
theft
पुंछ जिले के गोल्द मेंढर में एक साथ तीन घरों में हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में पहुंचे एसडीपी? - फोटो : POONCH
पुंछ। उपजिला मेंढर मुख्यालय के गोल्द क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में सेना में तैनात तीन व्यक्तियों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने बंद पड़े घरों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर को एसडीपीओ शीजान बट्ट और एसएचओ मंजूर अहमद कोहली ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर फिंटर प्रिंट्स आदि एकत्र कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में दिन ब दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने उपजिला प्रशासन एवं पुलिस से चोरों को दबोच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह तड़के के बीच मेंढर के गोल्द क्षेत्र के मोहल्ला नारमा निवासी अब्दुल हमीद पुत्र मोहम्मद ताज, मोहम्मद लतीफ पुत्र मोहम्मद रशीद और मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद सदीक सभी मूल निवासी गांव सलवा वर्तमान निवासी गोल्द जोकि आपस में सगे रिश्तेदार हैं। चार दिन पहले परिवार में हुई बुजुर्ग महिला की मौत के कारण गांव सलवा गए थे। पीछे से वीरवार रात बंद पड़े उनके घरों में चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। इस वारदात के बारे में अब्दुल हमीद के भाई मोहम्म्द आरिफ का कहना है कि जिन तीन घरों में चोरी हुई है। उनमें एक घर मेरे बडे़ भाई का है। एक चाचा के बेटे का, और एक घर मेरी बहन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले हमारी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद तीनों घरों से भी लोग हमारे गांव के घर सलवा गए थे। इस बीच आज सुबह हमारे इन घरों के पास रहने वाले लोगों ने फोन पर बताया कि आपके घरों के दरवाजे खुले हैं। क्या आप घर आए हो, तो हमने उन्हें कहा कि हम तो नहीं आए हैं। आप जाकर देखों, दरवाजे कैसे खुले हैं। जब वह यहां पहुंचे तो उन्हें बाहर से ही घर के अंदर सामान बिखरा हुआ नजर आया, जिस पर उन्होंने कहा कि आपके घरों में सामान बिखरा है। यह सुनते ही हम यहां आए तो दरवाजों, बक्सों और अलमारियों के ताले टूटे हुए पाए और सारा सामान बिखरा हुआ पाया। गहनों के खली डिब्बे पलंग पर पड़े थे, सऊदी अरब से मंगाए कंबल तक गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed