फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   theft

नगर के मोहल्ला जरनैली में चोरों ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
theft
पुंछ। नगर के वार्ड-17 मोहल्ला जरनैली में शुक्रवार को चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे एक घर के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान उड़ा ले गए। गनीमत यह रही कि चोरों को घर में रखे सोने के गहने नहीं मिले, जिससे पीड़ित परिवार बड़े नुकसान से बच गया। दिन दहाड़े चोरों द्वारा घर के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिए जाने से मोहल्ला निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन चोरी की वारदातें रोकने के लिए कड़े प्रयास किए जाने चाहिए। जानकारी के अनुसार मोहल्ला जरनैली निवासी योगेश शर्मा पुत्र कृष्ण लाल स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। उनके परिवार के लोग कुछ दिन से जम्मू गए हैं। वह दोपहर बाद तीन बजे घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा है। उन्होंने आसपास के लोगों को बुला कर जब दरवाजा खोला तो अंदर का हालदेख कर उनके होश उड़ गए। हर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां टूटी हुई थीं। दीवान पलंगों, बेड्स में रखे कपड़े और अन्य सामान उथल पुथल था। उन्होेंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

योगेश शर्मा के अनुसार घर में रखी 25.30 हजार की नकदी चोरों के हाथ लगी, जिसे वो ले गए हैं। बाकी सोने के ज्यादातर गहने पत्नी अपने साथ ले गई है। जो गहने घर में थे वह भी चोरों के हाथ नहीं लगे, जिससे हमारा लाखों का नुकसान होने से बच गया। उनका कहना है कि चोरों का पता लगा कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed