फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Theft

पुंछ के डिग्री कालेज बाजार में चोरी की वारदात,गिफट हाउस से हजारों का सामान उढ़ाया

विज्ञापन
Theft
पुंछ। नगर में प्रतिदिन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर बेपरवाह हो कर दुकानों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और मजारों पर हाथ साफ कर चले जाते हैं। चोरी की ताजा घटना मंगलवार रात नगर के डिग्री कॉलेज के निकटवर्ती बाजार स्थित चन्नी गिफ्ट हाउस में हुई। चोर ने ताला तोड़कर दुकान में रखा कीमती कॉस्मेटिक सामान और बिजली का स्टेब्लाइजर और इनवर्टर उड़ा लिया।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना घटनास्थल के पास मौजूद एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें चोर ने बड़े आराम से दुकान के ताले तोड़ने के उपरांत दुकान से सामान चुराया, फिर दुकान का शटर गिरा कर वह सामान लेकर चला गया। कुछ समय बाद फिर एक खाली बैग लेकर आया, दोबारा सामान भरकर फिर शटर बंद कर चला गया।
विज्ञापन

इस चोरी का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब दुकान मालिक सतविंदर पाल सिंह चन्नी पुत्र प्रीतम सिंह दुकान पर आया। उसने दुकान के ताले टूटे हुए पाए. तो आसपास के दुकानदारों को जाम किया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसएचओ एस डी सिंह और पीएसआई धमेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का जायजा लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज लेकर चोर की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। देर शाम तक आरोपी चोर को पकड़ने के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित दुकानदार सतविंदर पाल सिंह और पड़ोसी दुकानदार सुखविंदर सिंह और राजेश टंडन का कहना है कि नगर में चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस चोरों को पकड़ती भी है, लेकिन वह जमानत पर छूट जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों की मांग है कि जो लोग चोरी की घटनाओं में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें साल-छह महीनों तक सलाखों के पीछे रखा जाए। ताकि, वह दोबारा इस तरह चोरी न करें।

ुंछ में डिग्री कालेज बाजार में हुई चोरी की वारदात के बाद मोके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

ुंछ में डिग्री कालेज बाजार में हुई चोरी की वारदात के बाद मोके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस- फोटो : POONCH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed