फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The GOC of the White Knight Corps visited forward posts along the Line of Control.

Poonch News: जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों का दौरा किया

विज्ञापन
The GOC of the White Knight Corps visited forward posts along the Line of Control.
जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए पीठ थपथपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी/पुंछ। सेना की व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक मिश्रा ने वीरवार को ऑपरेशनल तैयारी का जायजा लेने और सुरक्षा हालात का आकलन करने के लिए भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
जहां तैनात अधिकारियों ने जीओसी को सुरक्षा हालात, घुसपैठ-रोधी उपायों, सर्विलांस ग्रिड और ऑपरेशनल क्षमता को और बेहतर बनाने के कदमों के बारे में जानकारी दी गई। जिस पर जीओसी ने सैनिकों की उच्च स्तर की तैयारी, चौकसी और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए सभी रैंक के जवानों से अडिग रहने और ऑपरेशनल तैयारी व तत्परता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिकूल हालात में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

उन्होंने सैनिकों से नियंत्रण रेखा पर किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए लगातार सतर्क और तैयार रहने का आह्वान किया। सेना की ओर से दोहराया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट नाइट कोर ने अपने संदेश में सैनिकों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमेशा सतर्क, हमेशा तैयार और हमेशा तत्पर रहना नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed