फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The first group had darshan of the self-created Shivalinga

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : पहले जत्थे ने किए स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन

Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
The first group had darshan of the self-created Shivalinga
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे ने किए भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन
विज्ञापन

पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में शामिल 700 भक्तों ने वीरवार को मंडी तहसील मुख्यालय स्थित मंदिर में स्वयंभू चट्टानी स्वरूप शिवलिंग के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
बुधवार देर शाम पहला जत्था पुंछ पहुंचा था। नगर में रात्रि विश्राम के बाद वीरवार सुबह सात बजे जत्था काॅलेज मैदान(यात्रा मैदान) पहुंचा। अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त संदेश कुमार द्वारा झंडी दिखाने के बाद पहला जत्था जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए निकला। करीब डेढ़ घंटे बाद श्रद्धालु जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां सर्वप्रथम मंडी के बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों, तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुलस्त नदी पर बने पुल के पास यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्री भोलेनाथ के धाम पहुंचे। यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम एवं सिख समाज के लोग एकसाथ कर रहे स्वागत
पहली बार बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल अहमदबाद की सुशाली पंचाल, मध्यप्रदेश के सुनील कुमार, संजय राठौर, महाराष्ट्र के विवेक कुलकर्णी ने कहा कि हमने सुना था कि पुंछ जिले का माहौल सही नहीं है, लेकिन यहां पहुंचकर ऐसा कुछ नहीं लगा। हिंदू-मुस्लिम एवं सिख समाज के लोग एकसाथ हमारा स्वागत कर रहे हैं। सुरक्षाबल हमारी सुरक्षा एवं सहायता मेंं तत्पर हैं। प्रशासन के साथ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल द्वारा सभी व्यवस्थाएं बढि़या हैं। हम आगे भी यात्रा पर आना चाहेेंगे, बल्कि अगली बार रिश्तेदारों और दोस्तों को भी साथ लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed