फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The fire caused panic

गोलाबारी से मचा अफरा-तफरी

Sat, 31 Dec 2016 12:49 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The fire caused panic
crime - फोटो : self
 शुक्रवार देर शाम करीब पौने पांच बजे अचानक पाक सेना की ओर से खड़ी, करमाड़ा और दिगावर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ग्रामीणों को निशाना बना कर गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए अपने घरों की ओर भागे। इस बीच अचानक कई वर्षों बाद शुरू हुई गोलाबारी को देखने को कुछ युवकों ने गांव की मुख्य सड़क की तरफ  एकत्र होने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही खड़ी पुलिस चौकी से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से लोगों को हटाया। इस दौरान पुलिस ने गांव की तरफ  आने वाले वाहनों को भी खड़ी द्वार के पीछे ही रोक लिया
विज्ञापन


ताकि पाक सेना वाहनों को निशाना न बना सके। वाहन गांव के बाहर रोके जाने से बड़ी संख्या में नगर अथवा अन्य क्षेत्रों से गांव को लौटने वाले लोगों को गोलाबारी के बीच पैदल ही घरों तक जाना पड़ा। कई वर्षों बाद शुरू हुई गोलाबारी के चलते गांव में इस कदर भय का माहौल बन गया कि लोग पांच बजे ही अपने घरों में बंद हो कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed