{"_id":"6acde868fe6cc47e1c0f09cf","slug":"terrorist-hideout-destroyed-in-poonch-s-jamia-gali-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर पांचाल में सुरक्षाबलों की कार्रवाई: पुंछ के जामिया गली में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और ड्रोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर पांचाल में सुरक्षाबलों की कार्रवाई: पुंछ के जामिया गली में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और ड्रोन बरामद
Tue, 13 Oct 2026 01:44 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:44 PM IST
सार
पुंछ जिले की मंडी तहसील के जामिया गली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पीर पांचाल के पहाड़ों में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
हथियार बरामद
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने मंडी तहसील के अंतर्गत पीर पांचाल पहाड़ी क्षेत्र की जामिया गली में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। मौके से हथियार, गोला-बारूद और एक ड्रोन बरामद होने की खबर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया। हालांकि बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद की संख्या तथा ड्रोन से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन