फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   terrorist active in poonch

Poonch News: आतंकवाद के पुराने गढ़ में हमलों को दे रहे अंजाम

Sun, 05 May 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 05 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
terrorist active in poonch
सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता बनीं पुंछ क्षेत्र में आतंकी घटनाएं
विज्ञापन

अब तक हुए हर हमले को शाम तीन से पांच बजे के बीच दिया गया है अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। जिले में पिछले दो साल से बढ़ रही आतंकी घंटनाएं जहां सुरक्षाबलों आैर खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। वहीं, जिले में अभी तक नापाक आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकियों का किसी भी घटना के बाद कोई पता तक नहीं चल रहा है।


सेना पर हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी अज्ञात ही बने हुए हैं। जिले में पिछले कुछ समय से होने वाले आतंकी हमलों के तौर तरीकों को देखा जाए तो एक तो आतंकियों की आेर से हर हमला बड़ी सोच समझ और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाता है। इसमें अभी तक हुए हर हमले को शाम तीन से पांच बजे के बीच अंजाम दिया गया है, ताकि हमले कुछ ही घंटों बाद अंधेरा हो जाए और आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर बचकर भाग निकलते हैं। साथ ही अब तक जितने भी आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया है वह आतंकवाद के गढ़ रहे क्षेत्रों के काफी करीब या आसपास का स्थान ही देखने को मिला है। अगर चमरेड में सेना पर हुए आतंकी हमले की बात करें तो उसके आसपास मस्तानदरा, सावनी और चमरेड आतंकवाद में आतंकियों का गढ़ रहे हैं। भाटादूडियां में सेना पर हुए दो हमलों की बात करें तो भाटादूडियां, संगयोट और नक्कामंजयाडी आतंकियों का गढ़ रह चुके हैं। देहरागली आतंकी हमले की बात करें तो आतंकवाद के दौर में उसके करीब टोपापीर,र मुगलमाडा और मस्तानदरा आतंकियों का गढ़ रहे हंै और आज हुए आतंकी हमले के स्थान की बात करें तो गुरसाई, गुरसाई मूरी और घंटना स्थल के नीचे स्थित सनेई टाप आतंवाद के दौर में आतंकियों का गढ़ रहे हैं। इससे इस बात का भी संकेत मिल रहा है कि आतंकियों के पुराने गढ़ एक बार फिर आतंकियों के लिए स्वर्ग बनते जा रहे हैं। जहां आतंकी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देकर बच निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed