{"_id":"4ace4d809db763e3aeec461b1e603126","slug":"teachers-discuss-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के डाक बंगला में रविवार को आल जम्मू कश्मीर लद्दाख टीचर फेडरेशन का एक दिवसीय अधिवेशन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
साथ ही वर्तमान समय में छात्र और शिक्षकों के संबंधों पर भी चर्चा की गई। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों प्रधान दर्शन भारती, धमेंद्र शास्त्री, हरीश शर्मा ने की।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले काफी समय से शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन शिक्षकों के अधिकारों, उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने के साथ ही शिक्षा स्तर में सुधार लाने के प्रयास करेगा ताकि शिक्षक और छात्रों के संबंध और बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
अधिवेशन में कहा गया कि समस्याओं को हल करवाने में शिक्षक एकजुट होकर काम करें। इस अवसर पर युगल किशोर, पंकज शर्मा मौजूद रहे।