फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Taekwondo competition

Poonch News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुंछ ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
Taekwondo competition
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नौ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से पुंछ में कराई जा रही लड़कियों की जम्मू संभाग अंतर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता सोमवार को इनडोर स्टेडियम में संपन्न हो गई। इसमें पुंछ जिला ने सभी आयु वर्ग के मुकाबले जीत कर ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के आठ जिलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पुंछ जिला ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नौ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते। जबकि, डोडा और उधमपुर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में तहजीम अख्तर पुंछ, रुकसाना पुंछ, तानिया कौसर पुंछ, सुहाना सलाथिया सांबा, आयरा अंजुम डोडा, एंजल दुबे उधमपुर, जिक्रा फातिमा डोडा, नोरीन कौसर पुंछ, रंकल देवी डोडा, वसुंधरा उधमपुर, रुतबा खानम पुंछ, रुतबा माजिद डोडा, सिमरन साइडिक पुंछ, उरूज फातिमा डोडा, वंशिका शर्मा पुंछ, खालिदा जबीन पुंछ, साहिबा नजीर डोडा और सुरप्रीत कौर पुंछ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं, मरियम मीर पुंछ, लवीजा डोडा, अपराजिता जम्मू, श्रुति उधमपुर, फरजाना कौसर पुंछ, आलिया दिगपाल पुंछ, तमन्ना जम्मू, भव्या राजपूत उधमपुर, तैयबा डोडा और विदुषी जम्मू ने रजत पदक पाए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में जिकरा फातिमा डोडा, वसुंधरा उधमपुर और वंशिका शर्मा पुंछ को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।इस अवसर पर प्रेम प्रकाश लूथरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडीटीए, नरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, राजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed