{"_id":"6148eaed8ebc3e9d5d2d508b","slug":"suspand-poonch-news-jmu244078717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में ग्रामीण विकास के काम में गड़बड़ियाें पर चार कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर में ग्रामीण विकास के काम में गड़बड़ियाें पर चार कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने मेंढर ग्रामीण विकास विभाग के चार कर्मियों को निलंबित कर जांच कमेटी गठित की है। निलंबित कर्मियों को सहायक आयुक्त विकास के कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबित कर्मियों में करामत हुसैन शाह पूर्व ब्लाक सचिव मेंढर, वर्तमान ब्लाक सचिव मनकोट, जावेद इकबाल पंचायत सचिव पहले से ही निलंबित, शबाना जाफरी जीआरएस और शजात अली शाह तकनीकी सहायक ब्लाक मेंढर जो वर्तमान में ब्लाक सुरनकोट में तैनात है।
जानकारी के अनुसार ब्लाक विकास अधिकारी मेंढर के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया कि मेंढर ब्लाक की पंचायत गुरसाई मूरी में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कराए गए पांच निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी हुई है। निर्माण कार्यों में मोहल्ला छत्ताला में नाली निर्माण, मोहल्ला कलवालां में हायर सेकेंडरी स्कूल तक ट्रैक्टर सड़क निर्माण, मोहल्ला कांईवाला में फुटपाथ, टाइल बिछाने का काम मुख्य सड़क से मोहल्ला छत्ताला तक, मोहल्ला गोरसियां में पक्के रास्ते का निर्माण और मोहल्ला छत्ताला में कब्रिस्तान तक रास्ते के निर्माण कार्य में अनियमितताएं एवं गबन किया गया है। इस पर सहायक आयुक्त विकास पुंछ ने गड़बड़ी में कर्मियों की संलिप्तता की बात सामने आने पर उन्हें निलंबित करने व जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया। इसमें बीडीओ मनकोट, एई सब डिवीजन सुरनकोट, एसओ प्लानिंग मेंढर को शामिल किया गया है।