{"_id":"666f734cfc542eb6990a9614","slug":"surankot-bafaliyaj-road-damage-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101727-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सुरनकोट-बफलियाज सड़क खस्ताहाल, लोगों को आ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सुरनकोट-बफलियाज सड़क खस्ताहाल, लोगों को आ रही दिक्कतें
Mon, 17 Jun 2024 04:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी-पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड के आरंभ बफलियाज सुरनकोट तक की दस किलोमीटर सड़क खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। बफलियाज की पूर्व सरपंच ताहिरा तबसुम का कहना है कि पिछले चार वर्षों से सुरनकोट-बफलियाज सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
क्षेत्र निवासियों अजरार अहमद, मोहम्मद लतीफ, निसार हुसैन आदि का कहना है कि इस खस्ता हाल सड़क के कारण हमें किसी के बीमार होने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में भी दो घंटे लग जाते हैं। कई बार गर्भवती महिलाएं तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते बच्चे को जन्म दे देती हैं। सड़क हादसे में घायल तो बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं। इस खस्ताहाल सड़क के कारण कई बार तो छह-छह घंटे तक जाम लग जाता है। लोगों ने सरकार से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।