{"_id":"64a72aee6d6322641b0aee1e","slug":"sunderbani-meeting-water-problem-poonch-news-c-10-1-jam1007-155360-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: फिल्ट्रेशन प्लांट नहीं अब दो बोरवेल से बुझेगी दो पंचायतों के लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: फिल्ट्रेशन प्लांट नहीं अब दो बोरवेल से बुझेगी दो पंचायतों के लोगों की प्यास
Fri, 07 Jul 2023 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। स्योट ब्लॉक की दो पंचायतों के लोगों की पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए फिल्ट्रेशन प्लांट की जगह अब दो बोरवेल लगाए जाएंगे। यह फैसला बीडीसी चेयरमैन की अध्यक्षता में दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है।
स्योट ब्लॉक की दो पंचायतों अपर और लोअर स्योट के लोगों की अपील पर फिल्ट्रेशन प्लांट का काम शुरू होना था। उसमें कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कुछ लोग चाहते थे कि फिल्ट्रेशन प्लांट का काम शुरू हो, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि फिल्ट्रेशन प्लांट की आवश्यकता नहीं है। लोग दोनों पंचायतों के लिए अलग-अलग जल स्रोतों की आवश्यकता जता रहे थे। इस संदर्भ में वीरवार को बीडीसी चेयरमैन मास्टर बालकृष्ण शर्मा की ओर एक हुई। इसमें दोनों पंचायतों के पंचों, और सरपंचों ने हिस्सा लिया। लोगों की बात सुन कर बीडीसी चेयरमैन ने फैसला लिया कि फिल्ट्रेशन प्लांट की जगह दो अलग-अलग बोरवेल बनाए जाएंगे। दोनों पंचायतों में एक-एक होगा। इनके माध्यम से पंचायतों के लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि स्योट के लोग कई वर्षों से पेयजल संबंधी समस्या से जूझ रहे है। उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए स्योट में एक फिल्ट्रेशन प्लांट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू हो चुका था। मगर लोगों की मांग के अनुसार फिल्ट्रेशन प्लांट की जगह दो बोरवेल बनाकर समस्या का निदान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
फोटो 01::::: बीडीसी चेयरमैन स्योट मास्टर बालकृष्ण शर्मा एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि बैठक करते हुए। संवाद