{"_id":"613bad2e8ebc3e5fa07873ad","slug":"stricke-poonch-news-jmu2433708182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में भी बस अप्रेटर यूनियन की तरफ से किया गया चक्का जाम और प्रदर्शन,तरलोचन सिंह वजीर के कातिलों को पकड़े की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में भी बस अप्रेटर यूनियन की तरफ से किया गया चक्का जाम और प्रदर्शन,तरलोचन सिंह वजीर के कातिलों को पकड़े की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बस आपरेटर यूनियन ने शुक्रवार को नेकां नेता और पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की दिल्ली में हुई हत्या के विरोध में चक्का जाम रखा। इसके चलते जिले के किसी भी शहर अथवा कस्बे से जम्मू अथवा अन्य जिलों की तरफ बस नहीं चली। जिले में भी किसी प्रकार की बस या मेटाडोर सड़क पर नजर नहीं आई।
इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर चक्का जाम के दौरान जम्मू-पुंछ बस आपरेटर यूनियन के सदस्यों ने पुंछ बस अड्डे पर मैनेजर जगजीत सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए उपराज्यपाल और डीजीपी से वजीर की हत्या के मामले की जांच कराने और हत्यारों को दबोच कर सजा देने की मांग की।
सुंदरबनी में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिलाजुला असर
सुंदरबनी। आल जे एंड के ट्रांसपोर्ट यूनियन के चेयरमैन टीएस वजीर की हत्या के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की तरफ से राज्यव्यापी चक्का जाम का शुक्रवार को मिलाजुला असर रहा। सुंदरबनी में बस चालकों ने पूरी तरह से चक्का जाम रखा। गया वहीं मिनी बस चालकों तथा टाटा मैजिक जैसे वाहन के चलते रहने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
लंबे सफर के लिए लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसमें जम्मू-राजोरी तथा अन्य दूर दराज के रूटों पर सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें मजबूरी होने पर कई लोगों को स्पेशल वाहनों को बुकिंग पर लेकर सफर करना पड़ा, लेकिन सुंदरबनी और आसपास के क्षेत्र के लिए मिनी बसें तथा टाटा मैजिक जैसे छोटे वाहनों का संचालन जारी रहने के कारण आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
टीएस वजीर की हत्या के विरोध में राजोरी में चक्का जाम
राजोरी। पूर्व एमएलसी एवं ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर की दिल्ली में हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को राजोेरी में संपूर्ण बंद रहा। ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से दी गई बंद की कॉल के बाद ट्रांसपोर्टर ने भी निर्णय लिया कि शुक्रवार को टीएस वजीर की हत्या के विरोध में कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा।
शुक्रवार को सुबह से ही राजोेरी-पुंछ जाने वाली और राजोेरी-जम्मू जाने वाली गाड़ियों के पहिये थमे रहे। इसके अलावा राजोरी से जिले के अन्य क्षेत्रों जैसे बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कंडी आदि इलाकों में भी कोई भी बस को सड़कों पर चलते नहीं देखा गया। वहीं ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण अन्य क्षेत्र में जाने पर लोगों को भी कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जम्मू-राजोरी, जम्मू-पुंछ जाने वाले वाहन यात्रियों को तो टेंपो आदि वाहनों में जाना पड़ा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में जहां पर सिर्फ बसे ही जाती है वहां पर लोगोें को दिनभर परेशानियों का सामना करना।