फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Star Club Senior beats Panjal Warriors, NS Bedi beats Kasba Qalandar

Poonch News: स्टार क्लब सीनियर ने पंजाल वारियर्स, एनएस बेदी ने कस्बा कलंदर को हराया

Thu, 09 Jan 2025 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 09 Jan 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Star Club Senior beats Panjal Warriors, NS Bedi beats Kasba Qalandar
टूर्नामेंट के दाैरान ​खिलाड़ियों से मिलते मुख्य अति​​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच हुए। इस दौरान स्टार क्लब सीनियर ने पंजाल वारियर्स को सात विकेट से, जबकि एनएस बेदी ने कस्बा कलंदर को सात विकेट से हराया। गेंदबाज अरबाज और दीपक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
पहला मैच पंजाल वारियर्स और स्टार क्लब सीनियर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाल वारियर्स ने 15 ओवर में 101/8 रन बनाए। वसीम 20 गेंदों पर 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इबरार ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, स्टार क्लब सीनियर ने 13.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सजाद और वसीम ने क्रमश: 27 और 26 रन बनाकर शीर्ष योगदान दिया। पंजाल वारियर्स के इमरान ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। स्टार सीनियर क्लब के अरबाज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच कस्बा कलंदर्स और एनएस बेदी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कस्बा कलंदर्स की टीम 10.4 ओवर में 43/10 रन पर ढेर हो गई। मोहिन ने 14 रन बनाए। एनएस बेदी क्लब के दीपक ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर छह विकेट लिए। एनएस बेदी ने छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सोहेल ने 25 रन बनाए। एनएस बेदी के दीपक को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed