{"_id":"6668ebd4f9ff430e9b0baba5","slug":"star-club-beat-night-rider-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101705-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: स्टार क्लब अजोट ने नाइट राइडर पुरनी पुंछ को 25 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: स्टार क्लब अजोट ने नाइट राइडर पुरनी पुंछ को 25 रन से हराया
Wed, 12 Jun 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में नाइट टेनिस बाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला प्रशासन एवं जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की से आयोजित कराए जा रहे शहीद पैराकमांडो हवलदार अब्दुल मजीद मेमोरियल पहले नाइट टी 20 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को स्टार क्लब अजोट और नाइट राइडर पुरनी पुंछ के बीच खेला गया।
इसमें स्टार कल्ब ने नाइट राइडर को 25 रनों से हराकर मैच जीत लिया। मंगलवार रात आठ बजे पहले रात्रि टूर्नामेंट को दूसरा मैच आयोजित किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित हुए। इस मैच में स्टार क्रिकेट क्लब अजोट और नाइट राइडर पुरानी पुंछ के बीच आयोजित किया गया। इसमें स्टार क्लब ने टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। स्टार क्लब की तरफ से मोहम्मद असलम ने 10 गेंदों पर सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि नाइट राइडर के गेंदबाज राजीव कुमार ने 2 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट और अविनाश ने 2 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। स्टार क्लब के 96 रनों का पीछा करते हुए नाइट राइडर के सभी खिलाड़ी 75 रन बनाकर पैविलियन लौट गए। नाइट राइडर की तरफ से अभय शर्मा ने 15 गेंदों पर सर्वाधिक 22 रन बनाए। जबकि स्टार क्लब के मंजोत मिंटू ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए।