फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sports news

Poonch News: शहीद मंजीत सिंह स्मृति वाॅलीबाल लीग के तीसरे दिन मखदूमी कल्ब और हवेली कल्ब ने जीत दर्ज की

Sat, 20 Apr 2024 06:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sat, 20 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
sports news
शहीद मंजीत सिंह स्मृति वालीबाल लीग के तीसरे दिन मखदूमी क्लब और हवेली क्लब ने जीत दर्ज की
विज्ञापन

पुंछ। नगर स्थित श्री कृष्णचन्द्र मेमोरियल डिग्री काॅलेज मैदान शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वालीबाल लीग के तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित किए गए मुकाबलों में मखदूमी क्लब और हवेली क्लब ने अपनी-अपनी जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए मैचों की अध्यक्षता शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबाल क्लब के संस्थापक एवं चेयरमैन मोहम्मद तारिक खान ने की, जबकि पुंछ के अंतरराष्ट्रीय वाॅलीबाल खिलाड़ी सकलेन तारिक इसके मुख्य अतिथि रहे।

तीसरे दिन का पहला मैच मखदूमी क्लब और चंडक क्लब के बीच खेला गया। इसमें मखदूमी क्लब ने सेटों में 3-1 सेट से चंडक को हराया, जिसमें 22-25, 25-20, 25-19, 25-19 स्कोर रहा। दूसरे मैच में हवेली ने बडगाम वैरियर को 3-1 सेटों से हराया, जिसमें 20-25, 22-15-25 और 26-25 रहा। तीसरे मैच में हवेली क्लब ने चंदक सुल्तान को 3-0 से हराया। इसमें 25-19, 25-9, 25-19 स्कोर रहा। आज के मैचों के दौरान जम्मू-कश्मीर के युवा अंतरराष्ट्रीय स्पाइकर सकलैन तारिक, मन्नत चौधरी, माहिर वानी और हारून राशिद दिन के मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर इंतिजार हुसैन, शब्बीर अहमद, शफकीत हुसैन शाह, अखलाक अहमद, नरीज शर्मा, वसीम चौधरी और डीके शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed