फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch 32nd District Open Table Tennis Championship concluded

Poonch: 32वीं जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न, सलिल ने 24वीं बार जीता पुरुष एकल का खिताब

Thu, 22 Sep 2022 03:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 03:43 PM IST
सार

पुरुष एकल फाइनल में सलिल रैना ने संदीप लूथरा को हराया और लगातार 24वीं बार पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
Poonch 32nd District Open Table Tennis Championship concluded
पुंछ में 32वीं टेबल टैनिस चैम्पियनशिप के समापन समारोह में विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान करते डी सी - फोटो : POONCH

विस्तार

पुंछ के नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर टीटी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 32वीं जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप बुधवार देर शाम को संपन्न हो गई। इसमें पुरुष एकल फाइनल में सलिल रैना ने संदीप लूथरा को हराया और लगातार 24वीं बार पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


इससे पहले सलिल रैना ने पूल मैच जीतकर सेमीफाइनल में गगनप्रीत सिंह को 11-9, 11-7, 9-11, 12-10 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में संदीप लूथरा ने प्रणव को मात दी। वेटरंस सिंगल्स में सलीम बांडे ने डॉ. जसबीर सिंह को 11-9, 11-4, 11-9 से हराया। इससे पहले सलीम बांडे ने पूल मैच जीतकर पहले सेमीफाइनल में रियाज अहमद को 12-10, 11-7, 11-8 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डॉ. जसबीर सिंह ने जगजीत सिंह को 12-10, 12-10, 11-7 से हराया। जूनियर अंडर-19 में जफर ने प्रणव को 11-8, 11-8, 11-9 से हराया। महिला एकल में वंशिका ने भूमि को 11-8, 11-9, 11-8 से हराया। होप वर्ग में युवराज लूथरा ने मोहम्मद मशूक को 11-9, 11-9, 11-8 से हराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि, जबकि शिक्षा अधिकारी 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के लेफ्टिनेंट कर्नल संजय यादव और कृष्ण लाल शर्मा (सेवानिवृत्त डिवीजन खेल अधिकारी, खेल परिषद) विशिष्ट अतिथि थे। इससे पूर्व जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह जीत ने खेल को बढ़ावा देने में संघ की उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव सलीम बांडे ने कहा कि पुंछ टेबल टेनिस एसोसिएशन 32 वर्षों से नियमित रूप से टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है। प्रख्यात एंकर प्रदीप खन्ना ने टीटी एसोसिएशन के इतिहास पर प्रकाश डाला और कार्रवाई का संचालन भी किया। इस अवसर पर तारिक खान, मोहम्मद कासिम, मनमोहन सूरी, डॉ खलीक अंजुम, बशीर अहमद, रवि शर्मा, शाम सिंह, मुनीर चौधरी, जोगिंदर सिंह, संजय रैना, जगजीत सिंह निक्का, मतिंदर पाल सिंह, प्रेम प्रकाश लूथरा, दलीप सिंह, जगमीत सिंह, शौकत चौधरी, जनक सिंह कवि, रविंदर बिट्टा, सुनील शर्मा सरपंच, राजिंदर सिंह तूफान, राजिंदर सिंह पीईटी, परवेज अफरीदी, मोहम्मद शब्बीर अंजुम, नदीम शाह, रियाज अहमद, इमरान शाह, संजीव गुप्ता, देविंदर डाबर, हनीफ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed