{"_id":"61802e000653b3711e03d23c","slug":"sport-news-poonch-news-jmu2470610179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए मेजर रोहित शर्मा की याद में क्रिकेट टूर्नामैंट का उदघाटन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए मेजर रोहित शर्मा की याद में क्रिकेट टूर्नामैंट का उदघाटन किया गया
विज्ञापन
पुंछ में मेजर रोहित शर्मा की याद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामैंट में खिलाड़ियां से परिचय प्राप्त ?
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड और मंडी के सामाजिक संगठन मेजर रोहित शर्मा मेमोरियल सोसायटी की तरफ से मंडी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले मेजर रोहित शर्मा के बलिदान दिवस के उपल्क्ष में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका सोमवार को सेना के प्रीतम पवेलियन स्टेडियम में उदघाटन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों, सैन्य एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता मेजर रोहित मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष अली मोहम्मद ने की, जबकि पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत डोवाल मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम मेजर रोहित शर्मा के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रदांजली दी। उसके उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुत करते हुए रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
वक्ताओं ने बताया कि 1998 में मंडी तहसील के साथरा क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा एक घर में शरण लेकर लोगों को बंदी बना लिया था। जानकारी मिलने पर मेजर रोहित शर्मा जोकि क्षेत्र में जैकलाई में तैनात थे। आतंकियों से लोहा लेने पहुंचे और घर में बंदी बनाए गए सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने के उपरांत आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त की। वर्ष 1999 में अली मोहम्मद और उनके साथियों ने मेजर रोहित शर्मा की याद में एक सामाजिक संगठन का गठन किया जो वर्ष भर युवाओं के विकास के लिए कार्यकर्ता है।मेजर रोहित शर्मा की याद में ऐसे क्रिकेट प्रतियोगिता सहित कई प्रकार के आयोजन कराता है।